फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Cycle rally in baramula

महिला साइकिल रैली में 140 प्रतिभागी हुईं शामिल

विज्ञापन
Cycle rally in baramula
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एक विशेष महिला साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 65 किलोमीटर साइकिल रैली बारामुला से शुरू हुई और कमान अमन सेतु, उड़ी के पास नियंत्रण रेखा पर समाप्त हुई। इस रैली में देश भर की 140 महिलाओं ने भाग लिया। कश्मीर में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया। इस रैली को मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमंन ने अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों में सबसे उम्रदराज 75 वर्षीय श्रीमती अनुपमा भावे की फिटनेस और उत्साह से सभी को प्रभावित किया। मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता के साथ रैली में भी भाग लिया। इस मौके पर चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कश्मीरी समाज में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक समाज उतना ही प्रगतिशील हो सकता है जितना कि उसकी महिलाएं और कश्मीर के लिए भी यही सच है, जहां महिलाओं ने समाज को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने युवा लड़कियों को सक्त्रिस्य और स्वस्थ जीवन के लिए खेलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सेना विभिन्न खेल आयोजनों के माध्यम से कश्मीर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सचेत रूप से काम कर रही है। सेना युवाओं को शामिल करना जारी रखेगी और उन्हें उनकी क्षमता हासिल करने के लिए आवश्यक खेल मंच प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed