फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   CRPF recovered 496 rounds of SLR

गांदरबल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी: सीआरपीएफ ने SLR के 496 राउंड किए बरामद, नाले से मिला गोला-बारूद का बड़ा स्टॉक

Fri, 12 Dec 2025 11:31 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 12 Dec 2025 11:31 AM IST
सार

गांदरबल के सुरफराव जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ की 118 बटालियन ने कासो के दौरान एक नाले से एसएलआर के 496 राउंड बरामद किए।

विज्ञापन
CRPF recovered 496 rounds of SLR
सीआरपीएफ, CRPF - फोटो : ANI

विस्तार

 मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सरफराव के जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों ने एसएलआर की गोलियां बरामद की गई।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ की 118 बटालियन के जवानों ने गांदरबल जिले के गुंड के सुरफराव के जंगल क्षेत्र में चलाए गए एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) के गोला-बारूद बरामद किया। जवानों को ऑपरेशन के दौरान घने जंगल वाले इलाके में एक नाले से एसएलआर राउंड मिले। बताया जा रहा है कि कुल 496 राउंड बरामद किए गए। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई लेकिन सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed