{"_id":"f9aaca7c6354eb9912da348c73ddcaed","slug":"omar-roars-at-bjp-over-parrikar-s-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिकर के बयान को लेकर भाजपा-पीडीपी पर बरसे उमर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिकर के बयान को लेकर भाजपा-पीडीपी पर बरसे उमर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 25 May 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उमर ने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री परिकर द्वारा ‘आतंकियों के जरिए ही आतंकियों को’ खत्म करने का बयान दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
ट्विटर पर उमर ने लिखा कि लगता है कि (मुख्यमंत्री) मुफ्ती रियासत में इखवानियों को सक्रिय करने और मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। यही रक्षा मंत्रालय की ‘आतंकियों के जरिए ही आतंकियों को’ खत्म करने की योजना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री परिकर ने दिल्ली में एक साक्षात्कार में कहा था कि हर बार मेरा सैनिक ही क्यों आतंकी को मारेगा।
विज्ञापन
हम कम से कम नुकसान चाहते हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 1990 और 2000 की शुरूआत में इखवानियों के कई ग्रुप कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की मदद कर चुके हैं। हालांकि, इसके बाद इन ग्रुप का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया था और 2002 में पीडीपी-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान इनमें से बहुत से लोगों को सेना तथा अन्य सुरक्षा बलों में शामिल कर लिया गया था।
विज्ञापन
एजेंसी