फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Folding shutter stolen cash and silver jewelery

शटर मोड़कर कैश व चांदी के गहने चोरी

Tue, 17 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 17 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Folding shutter stolen cash and silver jewelery
शटर मोड़कर कैश व चांदी के गहने चोरी - फोटो : amar ujala.
संगम रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से चोर ने चांदी के गहने व कुछ कैश चोरी कर लिया। सोने के गहने तिजोरी में होने के कारण चोर बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। चोर काउंटर में रखे 1500 रुपये व चांदी के कुछ गहने लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


एक चोर दुकान में लगाए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जबकि उसका एक साथी दुकान के बाहर दिखाई दे रहा है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को इसकी मौखिक सूचना दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार मध्यरात्रि चोरों ने संगम बाजार में स्थित लिंगवाल ज्वैलर्स की दुकान के शटर को दोनों ओर से जैक से उठाकर मोड़ दिया।
विज्ञापन


उसके बाद एक चोर दुकान के अंदर घुस गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चोर दुकान के अंदर वारदात को अंजाम देता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। दुकान के अंदर तिजोरी का पता न चलने पर वह काउंटर में रखे लगभग 1500 रुपये और कुछ चांदी के गहने चुराकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के अंदर घुसने के बाद चोर दो बार बाहर आकर अपने दूसरे साथी से बाहर की गतिविधियों का जायजा लेता रहा। दुकान का शटर क्षतिग्रस्त होने की सूचना लोगों ने सुबह दुकान के मालिक को दी। पीड़ित दुकानदार प्रदीप लिंगवाल ने इसकी सूचना पुलिस थाने को दी है, हालांकि अभी उन्होंने इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed