फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   corona in jammu kashmir

कोरोना के मामले नहीं घटे तो लॉकडाउन लागू करेंगे

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
श्रीनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उपायुक्त मोहम्मद एजाज असद ने एसएसपी के साथ लाल चौक और अन्य मुख्य इलाकों का दौरा किया। इस दौरान कई जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता पाया गया। इससे भड़के डीसी ने कहा कि जहां प्रोटोकॉल का उल्लंघन होगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक-दो दिन हम नजर रखेंगे, अगर सुधार नहीं हुआ तो उन इलाकों में पूरी तरह लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है। दुकानदार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान प्रोटोकॉल का पालन न कर अपनी और लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। कुछ प्रतिष्ठानों को सीज भी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रोटोकॉल का सही से पालन करें। उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर के मामलों में से 50 प्रतिशत श्रीनगर से हैं। जिससे यह साफ़ स्पष्ट होता है कि यहां बहुत ज्यादा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज खोले गए
वहीं सोमवार से श्रीनगर में कॉलेज भी खोल दिए गए हैं। वैक्सीनेटेड छात्रों को क्लास में बैठने दिया जा रहा है। श्रीनगर के बाद अब बारामुला जिले में भी 27 सितंबर से डिग्री कॉलेज खोलने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed