फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Cold wave grips the valley: Fresh snowfall and rain in Kashmir, temperatures drop below freezing in Gulmarg an

घाटी में ठंड का कहर: कश्मीर में ताजा बर्फबारी और बारिश, गुलमर्ग-पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे

Tue, 23 Dec 2025 05:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 23 Dec 2025 05:34 PM IST
सार

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Cold wave grips the valley: Fresh snowfall and rain in Kashmir, temperatures drop below freezing in Gulmarg an
कश्मीर में बर्फबारी देखने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी और बारिश हुई, जबकि घाटी के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार की रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन 4 डिग्री सेल्सियस से कम था, लेकिन मौसम के सामान्य स्तर से 5.1 डिग्री अधिक था।

विज्ञापन


उत्तर कश्मीर के उच्च इलाकों में स्थित गुलमर्ग में रातभर बर्फबारी होती रही और सुबह तक जारी रही। वहीं, शोपियां जिला, मुगल रोड और बांदीपोरा का गुरेज क्षेत्र भी बर्फबारी से ढक गया। घाटी के मैदानी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हुई।
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर में पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 और माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांजिगुंड में 3.2 डिग्री और कोकरनाग में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आम तौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed