{"_id":"693c104d62ff9fdff7085a39","slug":"cold-intensifies-in-the-valley-pulwama-records-minus-5-5-c-snowfall-likely-in-upper-reaches-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: घाटी में बढ़ी ठंड, पुलवामा में तापमान माइनस 5.5°C; ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: घाटी में बढ़ी ठंड, पुलवामा में तापमान माइनस 5.5°C; ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Fri, 12 Dec 2025 06:24 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:24 PM IST
सार
कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ गई है वहीं पुलवामा में तापमान माइनस 5.5°C दर्ज हुआ और जोजिला पास में माइनस 17°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार-रविवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन में थोड़े सुधार के बाद गुरुवार और शुक्रवार को सर्दी और बढ़ गई। घाटी में दो दिन में चार डिग्री तक की गिरावट हुई है। घाटी में सबसे कम तापमान पुलवामा में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में और कमी आएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 3.6 डिग्री, श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 4.0 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 2.8 डिग्री, पहलगाम में माइनस 4.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.6 डिग्री, कोकेरनाग में 0.7 डिग्री, गुलमर्ग में 0.0 डिग्री, पांपोर में माइनस 3.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 4.2 डिग्री, बडगाम में माइनस 4.3 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 4.6 डिग्री, बारामुला में माइनस 4.7 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 3.6 डिग्री, शोपियां में माइनस 5.0 डिग्री, कुलगाम में माइनस 0.6 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.6 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 1.3 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 4.8 डिग्री, जोजिला पास में माइनस डिग्री सेल्सियस रहा।जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.5 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 8.5 डिग्री, बनिहाल में 4.2 डिग्री, बटोत में 6.3 डिग्री, कटड़ा में 9.4 डिग्री, भद्रवाह में 1.9 डिग्री, कठुआ में 7.6 डिग्री, उधमपुर में 2.8 डिग्री, रामबन में 4.2 डिग्री, सांबा में 3.2 डिग्री, राजोरी में 1.6 डिग्री, किश्तवाड़ में 5.3 डिग्री, रियासी में 6.6 डिग्री, डोडा में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख संभाग में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 7.8 डिग्री, कारगिल में माइनस 7.0 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन