फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   CM Omar said: During the elections, Mehbooba ad a female voter's burqa removed, which is equally regret

सीएम उमर बोले: चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने एक महिला मतदाता का बुर्का उतरवाया था, यह भी उतना ही अफसोसनाक

Wed, 17 Dec 2025 05:58 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 17 Dec 2025 05:58 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के कृत्य को शर्मनाक और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि पहले नीतीश को धर्मनिरपेक्ष नेता माना जाता था, लेकिन उनकी असलियत अब सामने आ गई है।

विज्ञापन
CM Omar said: During the elections, Mehbooba ad a female voter's burqa removed, which is equally regret
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने की घटना पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस कृत्य को अफसोसनाक बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ हैं।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा, यहां चुनाव के दौरान भी महबूबा मुफ्ती ने एक महिला मतदाता का बुर्का उतरवाया था, वह भी अफसोसनाक था और यह भी उतना ही अफसोसनाक है। पहले नीतीश कुमार को एक धर्मनिरपेक्ष नेता के रूप में देखा जाता था, लेकिन इस घटना से उनकी असलियत सामने आ रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी महिला की धार्मिक पहचान और व्यक्तिगत पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए और ऐसे कृत्य समाज में गलत संदेश देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed