{"_id":"6acb93c7b0d32fba0d0b0bca","slug":"head-on-collision-between-car-and-bike-two-youths-die-on-the-spot-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल
Sun, 11 Oct 2026 07:19 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:19 PM IST
सार
कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा स्थित नेलीपोरा मागम में ऑल्टो कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के नेलीपोरा माग़म इलाके में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा एक ऑल्टो कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नेलीपोरा मागम मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही ऑल्टो कार और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस दल मौके पर पहुंचे तथा शवों को कब्जे में लेने के साथ घायल को तत्काल इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हंदवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन