{"_id":"69e8cc2420f337fef20394af","slug":"civil-defence-air-raid-blackout-mock-drill-in-anantnag-and-kupwara-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Blackout: अनंतनाग और कुपवाड़ा में कल होगा मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट अभ्यास को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Blackout: अनंतनाग और कुपवाड़ा में कल होगा मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट अभ्यास को लेकर अलर्ट
Wed, 22 Apr 2026 06:55 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:55 PM IST
सार
अनंतनाग और कुपवाड़ा में सिविल डिफेंस एयर रेड ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
अनंतनाग और कुपवाड़ा में कल होगा सिविल डिफेंस एयर रेड ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
- फोटो : AI Image- Freepik
विस्तार
अनंतनाग और कुपवाड़ा जिलों में सिविल डिफेंस एयर रेड ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इस संबंध में दोनों जिलों के डिप्टी कमिश्नरों ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर लोगों से सहयोग करने और घबराने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
जारी जानकारी के अनुसार, यह मॉक ड्रिल गुरुवार दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि ब्लैकआउट अभ्यास रात 8 बजे से 8:10 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान लोगों से कहा गया है कि वे अनावश्यक लाइटें बंद रखें और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे इस अभ्यास के दौरान पूरी तरह सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन