{"_id":"68ce4c8194caff9f9408cae7","slug":"cik-raids-underway-at-various-locations-across-kashmir-in-8-locations-in-7-districts-of-kashmir-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: कश्मीर के सात जिलों में CIK की ताबड़तोड़ छापेमारी, सोशल मीडिया पर आतंकवाद फैलाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: कश्मीर के सात जिलों में CIK की ताबड़तोड़ छापेमारी, सोशल मीडिया पर आतंकवाद फैलाने का मामला
Sat, 20 Sep 2025 12:11 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:11 PM IST
सार
सीआईके ने सोशल मीडिया पर आतंकवाद के महिमामंडन से जुड़े मामले में कश्मीर के सात जिलों में आठ स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एफआईआर संख्या 3/2023 के तहत अदालत से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की गई।
विज्ञापन
Raid Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े एक मामले में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। कश्मीर घाटी के सात जिलों श्रीनगर, बारामुला, अनंतनाग, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, पुलवामा और शोपियां में कुल आठ जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई।
विज्ञापन
यह छापेमारी एफआईआर संख्या 3/2023 के तहत की जा रही है, जो कि सोशल मीडिया के जरिए आतंकवाद के प्रचार से जुड़ा मामला है। सीआईके ने इस सिलसिले में सक्षम न्यायालय से सर्च वारंट (तलाशी वारंट) प्राप्त किया था, जिसके आधार पर ये तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इन जगहों पर सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकियों की छवि को नायक की तरह पेश करने, हिंसा को जायज ठहराने और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने जैसी गतिविधियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन