{"_id":"62723607a66c220e803fa165","slug":"budgam-nc-sarpanch-arrested-among-three-with-contraband-substances","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडगाम: नशीले पदार्थों के साथ नेशनल कांफ्रेंस के सरपंच समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडगाम: नशीले पदार्थों के साथ नेशनल कांफ्रेंस के सरपंच समेत तीन गिरफ्तार
Wed, 04 May 2022 01:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 04 May 2022 01:45 PM IST
सार
बडगाम में प्रतिबंधित पदार्थों के साथ नेशनल कांफ्रेंस का सरपंच समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बडगाम पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ददीना इलाके में पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थों के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नेशनल कांफ्रेंस का सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईद-उल-फितर के दिन दादीना में पुलिस ने इंस्पेक्टर महबूब के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को 350 प्रतिबंधित दवा की गोलियों और हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार लोगों की पहचान वाटरवानी निवासी सुजा अब्बास, खुमानी चौक निवासी शाहिद अली राथर और बडगाम के लाबर्टल निवासी बरकत अली के रूप में हुई है। इनमें सुजा अब्बास सरंपच है और नेशनल कांफ्रेंस के साथ जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बडगाम थाने में धारा 8/21-22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी संख्या 130/22 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन