फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Bomb threat in IndiGo flight coming from Srinagar to Jammu

Bomb Threat: अब श्रीनगर से इंडिगो की उड़ान में बम की अफवाह से हड़कंप, जांच के बाद जम्मू के लिए किया गया रवाना

Wed, 23 Oct 2024 12:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Oct 2024 12:47 AM IST
सार

श्रीनगर हवाईअड्डे से जम्मू के लिए मंगलवार शाम सात बजे इंडिगो की उड़ान (6 ई 214) रवाना होने वाली थी। उसी समय विमान में बम होने की सूचना मिली। सूचना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए, जिससे उड़ान में कुछ समय की देरी हुई।

विज्ञापन
Bomb threat in IndiGo flight coming from Srinagar to Jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

देश में पिछले एक सप्ताह से लगातार देश के विभिन्न हिस्सों में विमानों की अफवाह के बीच मंगलवार को श्रीनगर से जम्मू आने वाली इंडिगो की उड़ान में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। जांच के बाद सूचना अफवाह निकली। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को कुछ देरी से रवाना किया गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि श्रीनगर हवाईअड्डे से जम्मू के लिए मंगलवार शाम सात बजे इंडिगो की उड़ान (6 ई 214) रवाना होने वाली थी। उसी समय विमान में बम होने की सूचना मिली। सूचना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए, जिससे उड़ान में कुछ समय की देरी हुई। सुरक्षा कर्मियों द्वारा अच्छे से जांच के बाद पुष्टि की गई कि यह धमकी निराधार थी। इसके बाद, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू हो गया है, और सभी निर्धारित उड़ानें अपनी निर्धारित समय पर संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


मुंबई से आया था विमान
हवाईअड्डा अथारिटी ने एक बयान जारी कर बताया कि उड़ान (6ई 214) मुंबई से श्रीनगर आ रही थी। इस संबंध में एक सुरक्षा संबंधी अलर्ट प्राप्त हुआ। लैंडिंग के बाद, विमान को अलग-अलग स्थान पर खड़ा किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया। जांच के बाद विमान को आगे रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed