फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   BJP leader Anwar Khan named in-charge for G20 meetings in the state

Jammu Kashmir: भाजपा नेता अनवर खान प्रदेश में जी20 बैठकों के लिए प्रभारी नामित

Mon, 09 Jan 2023 11:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 11:51 AM IST
सार

भाजपा आलाकमान ने मोहम्मद अनवर खान की अध्यक्षता में केंद्र शासित प्रदेश में होने वाली जी20 बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के समग्र समन्वय के लिए एक समिति का गठन किया है। 

विज्ञापन
BJP leader Anwar Khan named in-charge for G20 meetings in the state
Anwar Khan - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एम अनवर खान को जम्मू-कश्मीर में जी20 बैठकों के लिए गठित समन्वय समिति के समग्र प्रभारी के लिए नामित किया गया है। जम्मू-कश्मीर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के एक प्रभावशाली समूह जी20 की 2023 बैठकों की मेजबानी करेगा। भाजपा आलाकमान ने मोहम्मद अनवर खान की अध्यक्षता में केंद्र शासित प्रदेश में होने वाली जी20 बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के समग्र समन्वय के लिए एक समिति का गठन किया है। 

विज्ञापन


अनवर खान के अनुसार भारत ने एक दिसंबर, 2022 से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी और इस वर्ष 2023 में जी-20 नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा। उन्हें पार्टी आलाकमान ने जम्मू-कश्मीर में जी20 की तैयारियों, व्यवस्थाओं, प्रोटोकॉल और बैठकों के समन्वय के लिए समग्र प्रभारी के रूप में नामित किया गया है। जी20 देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed