{"_id":"698f87fe15375572c504b9df","slug":"baramulla-uri-government-college-from-silence-to-strength-srinagar-news-c-10-lko1027-835944-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी में किया दर्दनामा : फ्रॉम साइलेंस टू स्ट्रेंथ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी में किया दर्दनामा : फ्रॉम साइलेंस टू स्ट्रेंथ का आयोजन
बारामुला में दर्दनामा कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। संवाद
Link Copied
बारामुला। उड़ी में सरकारी डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को दर्दनामा : फ्रॉम साइलेंस टू स्ट्रेंथ- ए टेस्टामेंट ऑफ करेज एंड सर्वाइवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बारामुला जिले के बोनियार और उरी तहसील के आतंकवाद से प्रभावित लगभग 100 परिवारों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पिछले तीन दशकों से अधिक समय से आतंकवाद के शिकार परिवारों के लिए एक सम्मानजनक और समावेशी मंच साबित हुआ, जहां कई परिवारों ने पहली बार अपनी पीड़ा और अनसुनी कहानियां साझा कीं। इसमें सीमा पार से हुई गोलीबारी में अपनों को खोने वाले परिवार भी शामिल थे। कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में किए गए पीड़ित-केंद्रित और मानवीय पहलों की सराहना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के चेयरमैन वजाहत फारूक भट ने की। उन्होंने आतंकवाद के वास्तविक पीड़ितों के लंबे दर्द, बलिदान और दृढ़ता पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।