फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Baramulla, Motor Vehicle Department, Gave Order, Uri, Taxi Operators

Srinagar News: शाम की सेवाएं शुरू करें उड़ी के वाहन संचालक, नहीं तो होगा पंजीकरण रद्द

विज्ञापन
Baramulla, Motor Vehicle Department, Gave Order, Uri, Taxi Operators
- जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, लोगों की मांग के बाद मोटर वाहन विभाग ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। मोटर वाहन विभाग ने बुधवार को टैकसी स्टैंड ऑपरेटरों को नोटिस जारी कर कहा है कि वह शाम की वाहन सेवाएं शुरू करें नहीं तो उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। विभाग का यह आदेश उड़ी के लोगों की मांग के बाद आया है। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया था। प्रशासन ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है।
उड़ी के कई सीमावर्ती गांवों के स्थानीय लोगों ने सोमवार को रोष जताते हुए कहा था कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं, खासकर अंदरूनी रास्तों पर चलने वाली टाटा सूमो, दोपहर तीन बजे के बाद चलना बंद कर देती हैं जिससे यात्रियों खासकर छात्रों, कर्मचारियों, महिलाओं और बुजुर्ग नागरिकों को घंटों तक फंसे रहना पड़ता है या अतिरिक्त किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन


गरकोट, नंबला, हथलंगा, सिलिकोट, सोरहा, माचिक्रांद, चारुंडा, सलामाबाद, कलगाई, कमालकोट, गवालता, चननवारी, बगना, निलूसा, बिझमा और एलओसी से सटे अन्य इलाकों के यात्रियों ने बताया था कि सर्दियों के महीनों में यह समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की शिकायतों के बाद असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर बारामुला मुदासिर अहमद ने सूमो स्टैंड उड़ी के अध्यक्ष को एक लिखित नोटिस जारी किया है। इसमें इस स्थिति को 17 दिसंबर को हुई एक मीटिंग में दिए गए निर्देशों का उल्लंघन बताया गया है। नोटिस के अनुसार ग्रामीण इलाकों में कम से कम शाम 6 बजे तक और शहरी इलाकों में शाम 7 बजे तक ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।


इसमें चेतावनी दी गई है कि आपको दो दिन के भीतर यह बताने का निर्देश दिया जाता है कि संबंधि निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया। आम जनता को क्यों परेशानी उठानी पड़ी। यह भी कहा गया है कि निर्देशों का पालन न करने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी और स्टैंड का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है। इस बीच स्थानीय लोगों ने आधिकारिक हस्तक्षेप का स्वागत किया है। उम्मीद है कि इससे सीमावर्ती इलाके में आवागमन की समस्याएं जल्द ही कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed