फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Bandipora, Gurej, After Six Days, Fire off

Srinagar News: गुरेज में एलओसी के पास लगी आग पर छह दिन पाया काबू

विज्ञापन
Bandipora, Gurej, After Six Days, Fire off
बांदीपोरा में जंगल में लगी आग बुझाते कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बांदीपोरा। जिला वन अधिकारी बांदीपोरा ने कहा कि उत्तर कश्मीर के गुरेज घाटी में एलओसी के पास लगी जंगल में लगी भीषण आग पर छह दिन बाद काबू पा लिया गया। डीएफओ बांदीपोरा वसीम फारूक मीर ने कहा कि पिछले छह दिन से गुरेज में एलओसी के पास लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वन, पुलिस और सिविल अधिकारी जंगल क्षेत्र में अभी भी तैनात हैं। आग दोबारा न फैले इसके लिए मॉपिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार आग बीस से तीस हेक्टेयर क्षेत्र तक फैल गई थी जिसमें जंगल की सतही जमीन भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र एलओसी के करीब होने के कारण ऑपरेशन बहुत मुश्किल था क्योंकि उन्हें सेना से परमिशन लेनी पड़ी। हालांकि अधिकारी ने उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed