फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   award

सेना की एविएशन यूनिट को फ्लाइट सेफ्टी अवॉर्ड

विज्ञापन
award
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना की एविएशन यूनिट को फ्लाइट सेफ्टी अवॉर्ड से नवाजा गया है। वर्ष 2019-20 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तैनात 663 आर्मी एविएशन स्क्वार्डन को अव्वल घोषित किया गया।
विज्ञापन

यह स्क्वार्डन आर्मी एविएशन की सबसे पुरानी स्क्वार्डन में से एक है और कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर आतंकवाद रोधी ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाती आ रही है। थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने सेना कमांडरों के सम्मेलन के समापन पर यूनिट के कमांडिंग अफसर और सूबेदार मेजर को सीओएएस (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) और फ्लाइट सेफ्टी ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

यह ट्राफी उस स्क्वार्डन और इंडिपेंडेंट फ्लाइट्स को दी जाती है जो उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने और उसे बढ़ावा देने से संबंधित पहलुओं में आर्मी एविएशन कोर की इकाइयों के बीच पहले स्थान पर आती है। आर्मी एविएशन एक उच्च तकनीकी विंग है जो उड़ान सुरक्षा, शांति और ऑपरेशन में सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed