{"_id":"69cbb5fc2efe9b16ad00b5db","slug":"avalanche-strikes-tulail-in-gurez-no-casualties-reported-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avalanche: गुरेज के तुलैल में हिमस्खलन का कहर, बर्फ की चादर से घिरे इलाके में प्रशासन ने किया सक्रिय इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Avalanche: गुरेज के तुलैल में हिमस्खलन का कहर, बर्फ की चादर से घिरे इलाके में प्रशासन ने किया सक्रिय इंतजाम
Tue, 31 Mar 2026 05:25 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:25 PM IST
सार
उत्तर कश्मीर के गुरेज के तुलैल इलाके में मंगलवार को हिमस्खलन हुआ, जिसमें अब तक किसी जान या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
गुरेज हिमस्खलन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज के तुलैल इलाके में मंगलवार को हिमस्खलन हुआ। यह घटना किशनगंगा नदी के पास, नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
प्रशासन ने गुरेज और तुलैल के निवासियों के लिए एवलांच एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, बर्फ जमा होने के कारण बांदीपोरा-गुरेज सड़क फिलहाल बंद है और इसे खोलने के लिए बर्फ हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में बांदीपोरा जिले के 2,400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कम खतरे स्तर के हिमस्खलन की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन