Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Attack: 175 suspects detained after Pahalgam attack, police takes major action against Tehreek-e-Hurriyat in H

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद 175 संदिग्ध हिरासत में, हंदवाड़ा में तहरीक-ए-हुर्रियत के खिलाफ बड़ा एक्शन

Sat, 26 Apr 2025 02:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 26 Apr 2025 02:49 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद हंदवाड़ा पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन 'तहरीक-ए-हुर्रियत' से जुड़े मामलों में छापेमारी करते हुए जांच तेज कर दी है। जबकि वहीं अनंतनाग में 175 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन
Attack: 175 suspects detained after Pahalgam attack, police takes major action against Tehreek-e-Hurriyat in H
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी वारदातों के बाद सुरक्षा बल पूरी तरह से एक्शन में हैं। शनिवार को हंदवाड़ा पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत से जुड़े मामलों की जांच के लिए जिले में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं।

विज्ञापन


तहरीक-ए-हुर्रियत संगठन पर है प्रतिबंध
गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत पुलिस थाना हंदवाड़ा में एफआईआर के तहत यह तलाशी अभियान किया गया। वहीं संगठन के सदस्यों की गतिविधियों और उनके प्रतिबंधों के बावजूद जारी आपराधिक संलिप्तता को लेकर पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली। केंद्र सरकार ने 2023 में तहरीक-ए-हुर्रियत को प्रतिबंधित किया था।
विज्ञापन


अनंतनाग में 175 संदिग्ध गिरफ्तार
साथ ही, पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। जिसमें अब तक लगभग 175 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी से सुरक्षा एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं। प्रशासन ने कहा कि देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयासों को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में तनाव, सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर; बंकर ठीक कर रहे लोग


सीमावर्ती गांवों और कस्बों में बंकर ठीक कर रहे लोग
वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों और कस्बों में तनाव बढ़ रहा है। खासकर पहलगाम आतंकी हमले के बाद। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। हमले से बचने के लिए बनाए गए बंकरों को लोग साफ कर सजा रहे हैं।  
परगवाल में पहली बार बाजार में सेना ने जगह-जगह नाके लगाए हैं। ग्राम सुरक्षा समितियां फिर से सक्रिय हो गई हैं। लोग स्वतःस्फूर्त ढंग से किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए तैयार हो रहे हैं। वे चौकस हैं पर भयभीत नहीं। सेना ने भी एक माह का राशन जमा करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed