फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Army launches community radio station in Sopore

सेना ने सोपोर में शुरू किया सामुदायिक रेडियो स्टेशन

विज्ञापन
Army launches community radio station in Sopore
सोपोर में रेडियो चिनार के उद्घाटन के मौके पर ले. जनरल बीएस राजू व अन्य सैन्य अध‌िकारी। संवाद - फोटो : SHRINAGAR
बारामुला। सेना ने उत्तरी कश्मीर में अपनी तरह के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो चिनार 90.4, हर दिल की धड़कन की सोपोर के मजबग इलाके में शुरुआत की। इसका उद्घाटन 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने वीरवार को किया।
विज्ञापन

इस सामुदायिक रेडियो स्टेशन की पहुंच सोपोर, बांदीपोरा और बारामुला जिलों तक होगी। मुख्य अतिथि ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन को कश्मीर की शांति और विकास के लिए समर्पित किया। इस सामुदायिक रेडियो स्टेशन को समुदाय के विभिन्न क्षेत्रों के भीतर संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह सामुदायिक संवाद, सूचना, कला और संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए एक अच्छा मंच प्रदान करेगा। यह रेडियो स्टेशन स्थानीय और सामुदायिक मुद्दों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करेगा। यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन उत्तरी कश्मीर, विशेष रूप से स्थानीय उद्यमियों, संगीतकारों, खिलाड़ियों और कलाकारों को कश्मीर की आवाम और दुनिया के बाकी लोगों के सामने लाएगा। सामुदायिक रेडियो स्टेशन उत्तरी कश्मीर के स्थानीय रेडियो जॉकी द्वारा चलाया जा रहा है जो स्वयं इस काम में योगदान देने के लिए आगे आए हैं। यह सभी आयु समूहों के लोगों को अपने अनुभव साझा करने और नशे की दवाओं के दुरुपयोग और अन्य सामाजिक कारणों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है। सामुदायिक रेडियो स्टेशन फेसबुक, यूट्यूब और इंटरनेट रेडियो जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी उपलब्ध होगा, ताकि व्यापक दर्शकों को निर्बाध सेवा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed