जम्मू कश्मीर: बारामुला-हंदवाड़ा राजमार्ग पर संदिग्ध वस्तु बरामद, यातायात रोका, बम निरोधक दस्ता मौके पर
कुपवाड़ा जिले में बारामुला-हंदवाड़ा राजमार्ग पर सेना को संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है। मौके पर तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। दस्ता वस्तु की जांच में जुटा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बारामुला-हंदवाड़ा राजमार्ग पर सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) को संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है। इसके चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया है। इसके बाद तत्काल बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। दस्ता वस्तु की जांच में जुटा हुआ है।
बारामुला में लश्कर का आतंकी मददगार, -दो हथगोले और 40 हजार नकद बरामद
इससे पहले मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो हथगोले और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बारामुला के उशकारा क्षेत्र में मंगलवार की रात आतंकी गतिविधियों की सूचना पर संयुक्त नाका लगाया गया था।
चेकिंग के दौरान नाका की ओर पैदल आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलिस पार्टी और सुरक्षाबलों को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क नाका पार्टी ने उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मुदस्सिर अहमद भट निवासी उशकारा बारामुला के रूप में हुई। प्रवक्ता ने बताया कि उसकी तलाशी के दौरान 2 हथगोले और 40 हज़ार रुपये की नकदी भी उसके कब्जे से बरामद हुई। गौरतलब है कि इस संबंध में पीएस बारामुला में यूए(पी) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।