फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath Yatra: div com kashmir said Provide proper facilities to the devotees

Amarnath Yatra: यात्रा यादगार बनाने के लिए भक्तों को उपलब्ध कराएं उचित सुविधाएं- मंडलायुक्त कश्मीर

Thu, 06 Jul 2023 12:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 12:49 PM IST
सार

मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी ने श्री अमरनाथ पवित्र गुफा के बालटल आधार शिविर का दौरा किया। डीसी गांदरबल ने मंडलायुक्त को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल, तंबू और लंगर सुविधा सहित यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: div com kashmir said Provide proper facilities to the devotees
विजय कुमार बिधूड़ी, कश्मीर डिविजनल कमिश्नर - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी ने श्री अमरनाथ पवित्र गुफा के बालटल आधार शिविर का दौरा किया। उनके साथ डिप्टी कमिश्नर गांदरबल श्यामबीर, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त गांदरबल, कैंप निदेशक, पीवाईओ बालटाल और प्रभारी जेपीसीआर बालटाल मौजूद रहे। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने जेपीसीआर बालटल, डोमेल, कैंप निदेशक कार्यालय, लंगर (टेंट आवास) श्राइन बोर्ड, आरएफआईडी काउंटर, ई-केवाईसी काउंटर का दौरा किया। 

विज्ञापन


डीसी गांदरबल ने मंडलायुक्त को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल, तंबू और लंगर सुविधा सहित यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मंडलायुक्त को यात्रा को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए प्रदान की जा रही सेवाओं और परेशानी मुक्त आवाजाही के बारे में भी जानकारी दी। मंडलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि यात्रियों को उनकी यादगार यात्रा बनाने के लिए सुविधाएं उचित रूप से प्रदान की जाएं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed