फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath Yatra 2025: Fake pass exposed in Amarnath Yatra, eight devotees from Ludhiana caught in Baltal

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा में फर्जी पास का खुलासा, बालटाल में पकड़े गए लुधियाना के आठ श्रद्धालु

Fri, 04 Jul 2025 06:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 04 Jul 2025 06:19 PM IST
सार

श्रीनगर में पंथाचौक ट्रांजिट कैंप से लुधियाना के आठ श्रद्धालुओं को फर्जी अमरनाथ यात्रा पास दिए गए। बालटाल में स्कैनिंग के दौरान मामला पकड़ में आया, एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2025: Fake pass exposed in Amarnath Yatra, eight devotees from Ludhiana caught in Baltal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

श्रीनगर से पहले जत्थे में शामिल लुधियाना पंजाब के रहने वाले आठ युवा श्रद्धालु बुधवार की शाम बालटाल पहुंच गए थे। भव्य स्वागत और रात में लंगर में प्रवास के बाद बाबा के दर्शन को गुरुवार को भोर में करीब पांच बजे लाइन में लग गए थे। हजारों श्रद्धालुओं के बीच धक्कामुक्की करते हुए आठों दोस्त करीब एक घंटे बाद छह बजे मेन चेक प्वाइंट पर पहुंचे तो श्राइन बोर्ड द्वारा जारी सात पास फर्जी बताए जाने पर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


स्कैन करने पर मशीन में पास से संबंधित कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं हो रहा था। पूछने पर सभी ने बताया कि श्रीनगर में पंथाचौक ट्रांजिट कैंप में एक युवक ने कुछ पैसा और उनका आधार व अन्य कागजात लेकर लेकर उन्हें यह कार्ड उपलब्ध कराया था। मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक को अपने साथ ले गई। परेशान शेष सात युवकों ने रात में जिस लंगर पर प्रवास किया था वहां पहुंचे। सेवादार ने पूरी कहानी सुनने के बाद पुलिस से गुजारिश कर रोके गए युवक को छुड़ाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed