फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath: When the Yatra route opened, a three km long queue of devotees was formed in Baltal, 15 thousand dev

Amarnath: यात्रा मार्ग खुला तो बालटाल में श्रद्धालुओं की लग गई तीन किमी लंबी कतार, 15 हजार श्रद्धालु हुए रवाना

Sat, 19 Jul 2025 02:50 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 19 Jul 2025 02:50 PM IST
सार

बारिश से क्षतिग्रस्त अमरनाथ यात्रा मार्ग को ठीक किए जाने के बाद शुक्रवार को यात्रा फिर शुरू हुई, जिसमें बालटाल और पहलगाम से करीब 15 हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। बालटाल में सुबह से ही तीन किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी।

विज्ञापन
Amarnath: When the Yatra route opened, a three km long queue of devotees was formed in Baltal, 15 thousand dev
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए यात्रा मार्ग को बीआरओ द्वारा दुरुस्त करने के बाद शुक्रवार को यात्रा बहाल हुई तो बालटाल और पहलगाम दोनों यात्रा मार्गों से करीब 15 हजार श्रद्धालु अमरनाथ गुफा की ओर बढ़े। बालटाल में तो तड़के चार बजे से ही तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई थी। बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ बढ़ रहे थे। सेना के जवान सुरक्षित उन्हें आगे बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम और बालटाल दोनों बेस कैंप से करीब 15 हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना हुए। इस दौरान बेस कैंप में लंगर लगाए सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह तैनात सेना के जवान श्रद्धालुओें को सुरक्षित चलने की सलाह देते रहे। बता दें कि 15 और 16 जुलाई को लगातार हुई बारिश के चलते पवित्र गुफा की ओर जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग के टूट जाने व मलबा बहने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन तीर्थ यात्रियों को पहलगाम और बालटाल बेस कैंप में रोक दिया गया। 17 जुलाई को मौसम सही होने पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने युद्ध स्तर पर यात्रा मार्ग के मरम्मत का काम शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद देर रात तक मार्ग को दुरुस्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed