फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath pilgrim from Ludhiana jumped into glacier near Railpathri, search continues

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में लुधियाना का श्रद्धालु लापता, Z-Morh ग्लेशियर में कूदा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sat, 12 Jul 2025 12:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 12 Jul 2025 12:11 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के दौरान लुधियाना निवासी सुरिंदर पाल अरोड़ा रेलपथरी के पास हाई एल्टीट्यूड सिकनेस के चलते जेड मोड़ ग्लेशियर में कूदकर लापता हो गया। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Amarnath pilgrim from Ludhiana jumped into glacier near Railpathri, search continues
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

रेलपथरी में लापता अमरनाथ यात्री का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया गया है। अमरनाथ यात्रा के दौरान लापता हुए तीर्थयात्री का पता लगाने के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) और सेना की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। खोज अभियान में डॉग स्क्वायड और अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


पता चला है कि लुधियाना निवासी सुरिंदर पाल अरोड़ा सात लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा पर पर गया था। बीती रात लगभग 12:30 बजे बुरिमर्ग से रेलपथरी की ओर पहुंचने पर वह हाई ऐल्टीट्यूड बीमारी से ग्रस्त हो गया। वह अचानक अजीब व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन


वह ऊपर-नीचे दौड़ने लगा और ठंडे पानी से नहाने लगा। बाद में वह जेड मोड़ ग्लेशियर के पास रेलिंग से कूद गया। पुलिस टीमों और कई माउंटेन रेस्क्यू टीमों ने समन्वित साझा खोज अभियान शुरू किया है। इसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जेकेपी, सीआरपी, वीएचजीएस और अन्य एजेंसियां शामिल हैं। लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए ड्रोन सेवाओं का भी उपयोग किया जा रहा है। सुरिंदर पाल अरोड़ा का शव बरामद करने के लिए खोज अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed