फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad takes out Tiranga Rally Lal Chowk in Srinagar

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर में अभाविप ने निकाली तिरंगा रैली, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष

Thu, 26 Jan 2023 04:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 26 Jan 2023 04:36 PM IST
सार

श्रीनगर के टीआरसी चौक से लाल चौक तक तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस दौरान अभाविप की कश्मीर संभाग इकाई ने भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए रैली निकाली। वहीं, इस बार 1990 के बाद श्रीनगर में कई दुकानें भी खुली नजर आईं।

विज्ञापन
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad takes out Tiranga Rally Lal Chowk in Srinagar
Srinagar Tiranga Rally - फोटो : ANI

विस्तार

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने गुरुवार को श्रीनगर के टीआरसी चौक से लाल चौक तक तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस दौरान अभाविप की कश्मीर संभाग इकाई ने भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए रैली निकाली। वहीं, इस बार 1990 के बाद श्रीनगर में कई दुकानें भी खुली नजर आईं।

विज्ञापन

 

वहीं, जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में 74 वें गणतंत्र के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही देश को आजाद कराने और इसकी रक्षा के लिए अपनी सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर शहीदों को याद किया। वहीं, एलजी मनोज सिन्हा ने पुलिस मेमोरियल पर माल्यार्पण कर जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं लोगों, जम्मू कश्मीर पुलिस के कर्मियों, सशस्त्र बलों, सीएपीएफ को विशेष बधाई देता हूं। 1950 में आज ही के दिन संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को अपनाकर हमारे देश के न्याय, भाईचारे और समानता पर आधारित समाज बनाने की यात्रा पर निकले थे। उपराज्यपाल ने कहा कि सात दशक लंबी विकास यात्रा हमारी समावेशी विचारधारा, राष्ट्रीय एकता, कड़ी मेहनत और गतिशीलता का एक जीवंत उदाहरण है  

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed