फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   ADR Analysis: 84 percent MLAs elected this time in Jammu and Kashmir elections are millionaires

ADR Analysis : जम्मू-कश्मीर में इस बार 84 फीसदी निर्वाचित विधायक करोड़पति, कर्रा और राणा हैं घाटी के धनकुबेर

Fri, 11 Oct 2024 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 05:50 AM IST
सार

सेंट्रल शाल्टेंग सीट से निर्वाचित तारिक हमीद कर्रा ने 148 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। वह प्रदेश के सबसे अमीर विधायक हैं। नगरोटा से जीते भाजपा नेता देवेंद्र राणा 126 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
 

विज्ञापन
ADR Analysis: 84 percent MLAs elected this time in Jammu and Kashmir elections are millionaires
तारिक हमीद कर्रा - फोटो : X @ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में निर्वाचित सदस्यों में 84 फीसदी करोड़पति हैं, जो 2014 की तुलना में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रैटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने दी गई है। 

विज्ञापन


डेटा के अनुसार, पिछले एक दशक में विधायकों की औसत घोषित संपत्तियां 4.56 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 11.43 करोड़ रुपये हो गई हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और भाजपा नेता देवेंद्र राणा सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं, जिनकी संपत्तियां 100 करोड़ रुपये से अधिक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीआर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 90 नए निर्वाचित विधायकों में से 76 ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों की घोषणा की है। 2014 में, केवल 65 में से 87 विधायकों (75 प्रतिशत) के पास करोड़ों की संपत्ति थी। सेंट्रल शाल्टेंग सीट से निर्वाचित तारिक हमीद कर्रा ने 148 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। वह प्रदेश के सबसे अमीर विधायक हैं।

नगरोटा से जीते भाजपा नेता देवेंद्र राणा 126 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। छानपोरा से नेकां के विधायक मुश्ताक अहमद गुरु 94 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं। आम आदमी पार्टी के महराज मलिक के पास केवल 29,070 रुपये हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed