बांदीपोरा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन: प्रशासन ने तस्करों की संपत्तियों पर चलाया बुलडोजर, पांच दुकानें ढहाईं
बांदीपोरा में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत हाजिन और सुंबल क्षेत्रों में दो आरोपियों की पांच दुकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के आधार पर की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस और सिविल प्रशासन ने सोमवार को नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार किया। जिले में विशेष अभियान चलाया गया। हजिन और सुंबल क्षेत्रों में नशा तस्करी के दो आरोपियों की पांच दुकानों को ध्वस्त कर दियागया। पुलिस अधिकारियों ने कहा, यह अभियान चल रहे नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान का हिस्सा है।
अधिकारियों के अनुसार नशा तस्करी के आरोपी लाल दीन शेख निवासी पहलिपोरा हकबारा की दो दुकानें गिरा दी गईं। यह कार्रवाई नशा तस्कर के खिलाफ मादक पदार्थ और मानसिक उत्तेजक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल को हजिन पुलिस ने लगभग 55 लाख रुपये मूल्य वाली दो मंजिला आवासीय इमारत को अटैल किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक एफआईआर में शामिल है जिसमें 102 किलो चरस की बरामदगी हुई थी। उसके खिलाफ 2.7 किलो चरस पाउडर की बरामदगी की एक अन्य एफआईआर भी दर्ज है।
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी बारामुला जेल और केंद्र जेल श्रीनगर में कई बार रह चुका है। बाद में उसे जमानत पर रिहा किया गया। संपत्ति की जब्ती एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई ताकि कथित तौर पर अवैध मादक पदार्थ व्यापार से अर्जित संपत्ति को निशाना बनाया जा सके।
एक अलग कार्रवाई में सुंबल में पुलिस ने नागरिक अधिकारियों के साथ मिलकर आमिर अहमद रशी निवासी नानिनारा नेसबाल की तीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने कहा कि यह आरोपी कई एफआईआर में शामिल रहा है। सभी प्राथमिकी थाना सुंबल में दर्ज हैं। यह मामले वर्तमान में न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, सुंबल के समक्ष विचाराधीन हैं। अधिकारियों ने दोहराया कि ये कार्रवाइयां मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति का हिस्सा थीं।
पुलिस अधिकरियों का कहना था कि यह कार्रवाई जिले में चल रहे नशा मुक्त अभियान का हिस्सा है। आगे भी तस्करों से जुड़ी संपत्तियों और परिसंपत्तियों की पहचान की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
नूरबाग क्षेत्र में नशा तस्करी के आरोपी का मकान गिराया
नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने पलपोरा नूरबाग क्षेत्र में सोमवार को नशा तस्करी के आरोपी मोहम्मद इरफान शेख निवासी पंपोश कॉलोनी पलपोरा नूरबाग का अवैध मकान गिरा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई नशा तस्करी के मामले में शामिल है और पुलिस स्टेशन सफाकदल और पुलिस स्टेशन संगम में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं। जांच में यह भी पता चला है कि अभियुक्त के करीबी सहयोगी और परिवार के सदस्य भी एनडीपीएस मामलों में शामिल हैं जो नशीली दवाओं की तस्करी गतिविधियों से जुड़े व्यापक नेटवर्क को चलाते है। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
श्रीगुफवारा में नशे का ठिकाना ध्वस्त, 3.9 किलो चरस बरामद
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना श्रीगुफवारा में दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान पुलिस ने एक गुप्त नशा ठिकाने का भंडाफोड़ किया। यहां 3.9 किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में जेएमआईसी बिजबिहाड़ा की अदालत से तलाशी वारंट हासिल किया। इसके बाद आरोपी अब्दुल रशीद भट निवासी शितिपोरा के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक छुपा हुआ ठिकाना (हाइडआउट) खोज निकाला जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर नशीले पदार्थों के भंडारण के लिए किया जा रहा था। इस ठिकाने से करीब 3.9 किलो चरस बरामद की गई। इस ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए के-9 स्क्वॉड (डॉग स्क्वॉड) की भी मदद ली गई जिसने तलाशी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।