फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   A charge sheet has been filed against 40 accused who crossed the border to receive terrorist training.

सीमा पार आतंक की पाठशाला: कश्मीर में साजिश बेनकाब, ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान गए 40 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

Sun, 14 Dec 2025 06:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 14 Dec 2025 06:33 PM IST
सार

अवंतिपोरा थाने में दर्ज एआईएमसीओ मामले में पुलिस ने पाकिस्तान जाकर अवैध हथियारों की ट्रेनिंग लेने वाले 40 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सभी आरोपियों पर कश्मीर में रहकर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने और देशद्रोह के आरोप तय किए गए हैं, जो फिलहाल सीमा पार हैं।

विज्ञापन
A charge sheet has been filed against 40 accused who crossed the border to receive terrorist training.
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

एड्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डिनेंस के तहत अवंतिपोरा थाने में दर्ज एक मामले में 40 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। सभी आरोपियों पर कश्मीर में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अवैध हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने का आरोप है। ये सभी अभी सीमा पार ही हैं और लौटकर नहीं आए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार इसी साल अवंतिपोरा थाने में एग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डिनेंस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस एफआईआर में शामिल 40 लोग अवैध हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गए हुए हैं। पाकिस्तान जाने से पहले ये सभी आरोपी कश्मीर में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।
विज्ञापन


इसी मामले में जांच पूरी कर पुलिस ने 40 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सभी पर देशद्रोह के आरोप तय किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई करने तथा कानून के शासन का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एआईएमसीओ
एड्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डिनेंस (एआईएमसीओ) का अर्थ है निकास और आंतरिक आवागमन (नियंत्रण) अध्यादेश, जो जम्मू और कश्मीर में लोगों के बाहर जाने और अंदर आने को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया था, ताकि अशांत क्षेत्रों में गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed