{"_id":"695d6118973f8b41c909e5a5","slug":"a-cache-of-arms-and-explosives-recovered-in-kupwara-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: कुपवाड़ा में हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद, चीन-पाकिस्तान निर्मित अस्त्रों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: कुपवाड़ा में हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद, चीन-पाकिस्तान निर्मित अस्त्रों ने बढ़ाई चिंता
Wed, 07 Jan 2026 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
कुपवाड़ा में बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
कुपवाड़ा जिले में सोगम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वेक पुतुसाई इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबल कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), बीएसएफ की 31 बटालियन और 8 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने अभियान शुरू किया था। इसी दौरान एक ठिकाने से 7.62 एमएम के 34 कारतूस, 9 एमएम के 18 कारतूस, पिस्टल की एक मैगजीन, एक पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड, चार चीनी ग्रेनेड और एक एम्युनिशन पाउच मिला है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि ये बरामदगी इलाके में हथियार जमा करने की कोशिशों की ओर इशारा करती है। इनका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जा सकता था। जांच के लिए पूरा जखीरा पुलिस के कब्जे में है। बरामद हथियारों के सोर्स का पता लगाने और इन्हें छिपाने में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन