{"_id":"143-48287","slug":"Sri-nagar-48287-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
Sri nagar
Updated Wed, 28 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भारतीय वायुसेना का मिग-21 मंगलवार की सुबह अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके पायलट की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त मिग बिजबिहाड़ा के पास गांव मरहामा में जाकर गिरा। मिग के पिछले हिस्से में आग लग गई थी। बताया जाता है कि पायलट स्कवाडन लीडर सौरभ रघुवंशी ने मिग से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। मिग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पाकर वायुसेना के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
नवनियुक्त रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पायलट की मौत पर शोक जताया है। जेटली ने कहा, ‘दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बड़ा अफसोस हुआ। मैं पायलट के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’ मिली जानकारी के अनुसार मिग-21 (बीआईएस) ने रोजाना की तरह सुबह श्रीनगर स्थित टेक्निकल एयरपोर्ट से अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी। लगभग 10.48 बजे खेतोें में काम कर रहे लोगों ने देखा कि मिग के पिछले हिस्से में आग लगी थी और वह एकाएक खेतोें में आकर गिरा। पायलट ने हालांकि जान बचाने के लिए मिग से छलांग लगाई, लेकिन दुर्भाग्यवश वह नीचे से गुजर रही हाईटेंशन तारों पर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद वायुसेना की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त मिग और उसके आसपास जांच शुरू की। बताया जाता है कि जिस जगह मिग गिरा, वहां बड़ा खड्ड बन गया है।