{"_id":"143-43484","slug":"Sri-nagar-43484-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल ड्रेस रिहर्सल में मिलाए कदम से कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुल ड्रेस रिहर्सल में मिलाए कदम से कदम
Sri nagar
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
कठुआ/महानपुर। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति के साथ अपनी प्रस्तुतियों को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस रिहर्सल में जिला विकास आयुक्त जीतेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए परेड की सलामी ली।
शुक्रवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिली धूप के बीच बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समां बांधा। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए बच्चों और परेड की टुकड़ियों के तालमेल को देखने का नजारा खास रहा। ध्वजारोहण करने के बाद जिला विकास आयुक्त ने जिला विकास से जुड़ी उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने भारतीय संविधान की गरिमा को बनाए रखने की अपील भी की। जिला उपायुक्त ने कहा कि भारत जैसे देश में ही अनेकता में एकता का नजारा देखा जा सकता है। उन्होंने पड़ोसी मुल्कों के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र शक्ति मजबूत है। जिसके कारण देश हर दिन विकास की नई सीढ़ियां चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूंजीवाद और समाजवाद को एक कर बनाई गई व्यवस्था के कारण ही देश में आज अराजकता का माहौल नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का आधार जनता है और संविधान ने जनता को कई अधिकार दिए हैं।
इस मौके पर सीआरपीएफ, पुलिस, एनएसएस कैडेट्स की परेड की सलामी के साथ ही कदम से कदम मिलाती टुकड़ियों की परेड दर्शनीय रही।
कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रमुख मोहन लाल, अतिरिक्त जिला उपायुक्त राजेश खजूरिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। रविवार को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में योजना मंत्री अजय सदौत्रा जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे। बनी में भी रिहर्सल में एसडीएम बनी रंजीत सिंह और महानपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल ने परेड की सलामी ली। जिले के मुख्य समारोह में इस बार विभिन्न विभागों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन आकर्षण का केंद्र बनेगा।