फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   सीआरपीएफ की मजबूती को मिले और 335 जवान

सीआरपीएफ की मजबूती को मिले और 335 जवान

Mon, 23 Dec 2013 05:46 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Mon, 23 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। सुरक्षा में बढ़ोतरी करते हुए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त 335 जवानों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में शामिल कर लिया गया। बडगाम जिले के हुमामा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में पासिंग आउट परेड के बाद रविवार को इन्हें बल में शामिल कर लिया गया। परेड के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच मुख्यमंत्री ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। केंद्रीय आरक्षी बल के महानिरीक्षक पीके सिंह और आरटीसी के प्रिंसिपल डीआईजी भूपिंद्र सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। जम्मू रेंज के आईजी एजी मीर, मध्य कश्मीर के डीआईजी एसए मुज्तबा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अन्य अधिकारियों-जवानों के साथ उनके घरवाले मौजूद रहे। डीआईजी भूपिंद्र ने इस दौरान ट्रेनिंग सेंटर के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज 89वें बैच के जिन कांस्टेबलों को ट्रेनिंग के बाद पास आउट किया गया, उनमें 27 जम्मू-कश्मीर राज्य से भी संबंधित हैं। परेड के बाद रंगरूटों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। आरटीसी की स्थापना अप्रैल 1990 में हुई और अब तक 19,619 कांस्टेबल इसमें प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह पहला ऐसा केंद्र है, जहां पूरे साल यहां तक कि कड़ाके के सर्द मौसम में भी ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed