{"_id":"143-42014","slug":"Sri-nagar-42014-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद
Sri nagar
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/श्रीनगर। मौसम का बदला मिजाज रविवार को रियासत वासियों के लिए एकसाथ कई मुसीबतें लेकर आया। शनिवार शाम जवाहर टनल आैर पत्नीटॉप में हुई बर्फबारी के बाद हाईवे पर फिसलन बढ़ जाने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे को रविवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, रविवार दिन को कुछ देर के लिए राजमार्ग साफ होने के कारण फंसे वाहनों को जम्मू अथवा श्रीनगर जाने की अनुमति दी गई। पर जम्मू और श्रीनगर दोनों ही जगह से वाहनों को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
आईजी ट्रैफिक मुनीर खान ने बताया कि सोमवार को भी हाईवे दोनों तरफ से बंद रहेगा। मौसम साफ होने पर पहली प्राथमिकता हाईवे पर फंसे हुए लगभग 700 वाहनों को निकालने की होगी। वहीं, रविवार को हालांकि उड़ानों की स्थिति में कुछ सुधार हुआ पर ट्रेनों के घंटों लेट होने का सिलसिला जस का तस बना हुआ है। रविवार को कोई भी फ्लाइट रद्द नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम घाटी के निचले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। हिमपात से तापमान में मामूली सुधार से लोगों को कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली। शनिवार रात जवाहर टनल के पास करीब एक फीट बर्फबारी हुई। कश्मीर और लद्दाख के सभी स्थानों के अलावा जम्मू के भद्रवाह, बनिहाल, बटोत, किश्तवाड़, डोडा, पुंछ आदि में भी रुक रुक कर बर्फबारी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अलावा भैरव घाटी में भी हिमपात हुआ। जम्मू में बारिश के कारण साइंस कालेज पर हैदराबाद और जम्मू में शुरू होने वाला रणजी ट्राफी मैच पहले दिन नहीं खेला जा सका। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रियासत के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।