{"_id":"143-41861","slug":"Sri-nagar-41861-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस लड़कियों को भारत भ्रमण पर भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस लड़कियों को भारत भ्रमण पर भेजा
Sri nagar
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (ब्यूरो)। भारतीय सेना और आम जनता के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए कश्मीर घाटी से लड़के और लड़कियों के ग्रुप को भारत भ्रमण पर भेजे जाने का सिलसिला जारी है। वीरवार को भारतीय सेना ने हंदवाड़ा जिले की बीस लड़कियों को भारत भ्रमण के लिए रवाना किया। बीस लड़कियों का दल मुंबई, पुणे और दिल्ली के सभी शैक्षिक संस्थानों का दौरा करेगा। भ्रमण का कार्यक्रम राष्ट्रीय राइफल्स की 21वीं बटालियन की तरफ से किया गया है। वीरवार को सैन्य अधिकारियों ने स्कूल के प्रधानाचार्य और लड़कियों के घरवालों की मौजूदगी में सभी छात्राओं को भ्रमण पर रवाना किया। हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मंजूर अहमद ने राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी की यह लड़कियां महानगरों के कालेजों में पढ़ाई का स्तर और रहन-सहन देख सकेंगी। भ्रमण पर जा रही रुबीना मजीद ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह मुंबई जा सकेगी। अब सेना ने उसके सपने को साकार कर दिया।
विज्ञापन