{"_id":"143-39167","slug":"Sri-nagar-39167-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का मामला फिर छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का मामला फिर छाया
Sri nagar
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू संभाग में डेंगू के कुल 364 मामले सामने में आए हैं। इनमें से अधिकतर जम्मू तथा सांबा जिलों से हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री शब्बीर अहमद खान ने विधानसभा में दी। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को मिले आंकड़ों के अनुसार जानलेवा डेंगू बीमारी के 115 मामले जम्मू जिले से, 225 सांबा, 6 कठुआ तथा 3 राजोरी, एक रियासी तथा 14 अन्य स्थानों के सामने आए हैं। इस बीमारी के फैलने के कारण अभी तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से एक का संबंध जम्मू, जबकि दो का सांबा के साथ है।
उन्होंने कहा कि इस बीमारी को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार सभी प्रयास कर रही ही। जिला तथा डिवीजिनल स्तर पर विशेष टीमों को गठन किया गया है। जम्मू शहर के भीतर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। बीमारी के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। जिन इलाकों में यह बीमारी के फैलने के अधिक आशंका है, वहां अधिक ध्यान दिया जा रहा है। सभी अस्पतालों को भी सतर्क कर दिया गया है।