{"_id":"143-39153","slug":"Sri-nagar-39153-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन शालाभाटा खत्म, आठ आतंकियों के शव बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन शालाभाटा खत्म, आठ आतंकियों के शव बरामद
Sri nagar
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/जम्मू। केरन सेक्टर के शालाभाटा गांव में सेना के खिलाफ पंद्रह दिन से जारी आपरेशन खत्म हो गया है। सेना ने इस दौरान मारे गए आठ आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं। बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, संचार उपकरण और दस्तावेज आदि भी बरामद किए गए। इस इलाके में पाक सेना के मुकम्मल समर्थन से लगभग पचास आतंकियों ने घुसपैठ की थी, जिसमें बैट दस्ता भी शामिल होने का अंदेशा है। आपरेशन में कई और आतंकी मारे जाने की भी संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि इनके शव शेष बचे आतंकी भागते समय अपने साथ ले गए होंगे। केरन सेक्टर में निगरानी के लिए सेना की अतिरिक्त तैनाती अभी जारी रहेगी। इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि घुसपैठियों में से कुछ अभी भी भारतीय सीमा में ही कहीं छिपे हों। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चाचरा ने बताया कि शालाभाटा से आतंकियों की उपस्थिति समाप्त होने के बाद दो सप्ताह तक चले अभियान को समाप्त कर दिया गया है, लेकिन सीमा रेखा पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती स्थिति सामान्य होने तक बनी रहेगी। कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर के साथ लगती भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर कई स्थानों से पाक प्रशिक्षित आतंकियों की घुसपैठ के बाद भारतीय सेना को यह बड़ा अभियान शुरू करना पड़ा था। लेफ्टिनेंट जनरल चाचरा ने बताया कि सेना को गुप्तचर एजेंसियों से पहले ही जानकारी मिल चुकी थी कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों के एक बडे़ दल को भारतीय सीमा में घुसाने के प्रयास में है। घुसपैठ एक साथ कई स्थानों से की जानी थी। इसलिए इससे निपटने की तैयारी भी सेना ने उसी तरीके से कर रखी थी। सेना प्रमुख ने साफ किया है कि केरन में कारगिल जैसे हालात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह अतिक्रमण होता तो दुश्मन ऐसी जगह जाकर कब्जा जमाते, जहां वे दबदबे की स्थिति में होते। लेकिन वे नाले में छिपे बैठे थे। क्या नाले में बैठकर वे अपना वर्चस्व कायम कर सकते थे? यह बौखलाहट वाला कारनामा था, जिसे नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन