फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   यौन शोषण का आरोपी धर्म गुरु 27 तक रिमांड पर

यौन शोषण का आरोपी धर्म गुरु 27 तक रिमांड पर

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी बड़गाम की एक धार्मिक शिक्षण संस्थान के संचालक पीर गुलजार अहमद को बुधवार को कोर्ट में पेश करके 27 मई तक के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस को उसके साथियों की तलाश है। घटना के बाद से धर्म गुरु गुलजार के साथी फरार हैं। बड़गाम के खानसाहिब पुलिस ने मंगलवार को धार्मिक शिक्षण संस्थान के संचालक पीर गुलजार अहमद को गिरफ्तार किया था।चार छात्राओं ने संचालक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करके चारों छात्राओं का मेडिकल परीक्षण भी कराया था। पुलिस ने बुधवार को संचालक को कोर्ट में पेश करके 27 मई तक के लिए रिमांड पर ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मुतहिदा मजलिसे उलमा के अमीर मीरवाइज उमर फारूक और फ ोरम के अन्य सदस्यों ने पीर गुलजार अहमद की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि छात्राओं से ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कथित धार्मिक लोगों से कश्मीर के लोगों को दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों के कारण समाज को शर्मिंदगी झेलनी होती है। एमएमयू ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को सख्त सजा मिलनी चाहिए। ताकि अन्य लोगों को सबक मिल सके। ऐसे लोगों को बेनकाब करना चाहिए। ताकि धर्म और धार्मिक शिक्षण संस्थानों को बदनाम करने की कोई हिम्मत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed