{"_id":"143-31453","slug":"Sri-nagar-31453-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाई ओवर बनाने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाई ओवर बनाने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन
Sri nagar
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर । शहर में फलाई ओवर बनाने के सरकार के फैसले के खिलाफ आज प्रभावित होने वाले दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया और पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर सरकार पर उनकी रोजी रोटी छीन लेने के प्रयास का आरोप भी लगाया। दुकानदारों ने विरोध स्वरूप दिन भर अपनी दुकानें बंद रखीं।
पत्रकार वार्ता में कई बाजार यूनियनों के नेताओं और कश्मीर ट्रेडर्स एसोसियशन के प्रधान मोहम्मद यासीन खान और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। नेताओं का आरोप था कि दरअसल सरकार फ्लाई ओवर के निर्माण से उनकी रोजी रोटी छीन लेने का प्रयास कर रही है, जिसको कभी सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हम विकास के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन सैकड़ों परिवारों को उजाड़ कर किया गया विकास उन्हें नहीं चाहिए। उनका कहना था कि गत 100 वर्षों से वो यह व्यापार कर रहे हैं और फ्लाई ओवर के बनाने के बदले सरकार उनको जिस स्थान पर दुकानें अलाट कर रही है, वह उन्हें पसंद नहीं है।
व्यापारी सरकार से फ्लाई ओवर बनने के कारण टूटने वाली दुकानों के बदले ऐसी ही दुकानों की मांग कर रहे हैं और यदि सरकार ने उनकी मांग पर अमल नहीं किया तो वो अपने बीवी बच्चों के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यूनियन नेताओं के अनुसार सरकार का इस योजना से हरि सिंह स्ट्रीट, मगरमल क्रासिंग, इकबाल कांपलेक्स, सोलना बाजार, रामबाग, इकबाल पार्क और हब्बा चिनार जैसे इलाकों के करीब तीन हजार दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार इन इलाकों में बढ़ती हुए ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए फ्लाई ओवर के निर्माण की एक योजना पर काम कर रही है। लेकिन दुकानदारों के विरोध के कारण यह योजना खटाई में पड़ सकती है।