{"_id":"143-29181","slug":"Sri-nagar-29181-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के दौरान थाने पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू के दौरान थाने पर हमला
Sri nagar
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को फांसी के बाद कश्मीर डिवीजन में शुक्रवार को भी कर्फ्यू जारी है। इसके बावजूद कई स्थानों पर लोग सड़कोें पर उतर आए। बांडीपोरा में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने अलूसा थाने में हमला कर दिया। इस दौरान थाने में विस्फोट के साथ एक सिलेंडर फट जाने से भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों को जब सुरक्षा बलोें को खदेड़ने की कोशिश की तो उस वक्त हादसा हुआ। इससे थाने के तमाम शीशों के अलावा फर्निचर क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले तीन दिनों की चरणबद्ध ढील के बाद शुक्रवार को दस जिलों में से किसी भी जिले में कर्फ्यू में ढील नहीं दी गई। जुमे की नमाज के कारण सुरक्षा बलों ने सख्ती और विशेष सतर्कता बरती। कुछ स्थानों पर हुए पथराव में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हुए हैं।
नौ फरवरी को अफजल गुरु को फांसी के बाद पहला शुक्रवार था। कुछ अलगाववादी संगठनों ने जनता से ईदगाह चलने का आह्वान किया था। इस वजह से प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील नहीं दी। पुलिस प्रशासन ने वीरवार की रात में ही लाउडस्पीकर लगे वाहनों से शुक्रवार को सख्ती के साथ कर्फ्यू लागू रहने की सूचना प्रसारित कर दी थी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की हुई थी। श्रीनगर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। सख्ती के कारण लोग घरों में कैद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कर्फ्यू के कारण लोगों ने गली-मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज अदा की। लेकिन लोगों की संख्या बहुत कम रही। अलगाववादी संगठनों के अफजल गुरु की ईदगाह में कब्र पर पहुंच कर नमाज अता करने के आह्वान का कोई असर देखने को नहीं मिला। कर्फ्यू में सख्ती के कारण वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं दी गई। घाटी में दिन भर बारिश होने के कारण भी लोग घरों में रहे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शाम को बताया कि शहर के मैसूमा चौक और डाउन-टाउन इलाके में कर्फ्यू का उल्लंघन कर जुलूस निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस की भारी व्यवस्था के कारण लोग सफल नहीं हुए। बारामुला जिले के सोपोर, पलहालन नैद-खाई, आजाद गंज और पट्टन इलाकों में भी ऐसे ही प्रयास किए गए। गांदरबल, बांडीपोरा, शोपियां, हंदवाड़ा, कुलगाम तथा कुछ दूसरे जिलों से भी कर्फ्यू के उल्लंघन करने के युवकों के असफल प्रयास की सूचना मिली है। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार बारामुला जिले के नैद-खाई इलाके में हिंसक घटना में एक युवक गुलाम नबी घायल हो गया, जबकि बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ और कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में प्रदर्शन के दौरान पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए । सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।