फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   4 days disappear in the name of convention.

अधिवेशन के नाम पर 4 दिन गायब रहे शिक्षक

Sat, 20 May 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 20 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को जनपदीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने के लिए दो दिन का अवकाश मिला, लेकिन शिक्षक 2 के बजाय 4 दिन स्कूल से गैरहाजिर हो गए।

विज्ञापन


तहसील कीर्तिनगर के अंतर्गत 3 राजकीय माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम नूपुर वर्मा के सामने यह मामला आया। इन 3 विद्यालयों के 34 में से 31 शिक्षक अधिवेशन के नाम पर 4 दिन तक अवकाश पर रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। 
विज्ञापन


एसडीएम ने गत 18 मई को 3 राजकीय माध्यमिक/हाईस्कूल और 12 प्राथमिक/जूनियर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जीआईसी डांग, जीआईसी कपरौली और जीआईसी डांगचौरा में 34 शिक्षकों में 31 अनुपस्थित थे। शिक्षकों ने उपस्थिति पंजिका में 15 से 18 मई तक जनपदीय अधिवेशन प्रतिभाग दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांगचौरा में कक्षा 9 और 10 के छात्र-छात्राओं को भी 4 दिन का अवकाश दे दिया गया।  एसडीएम ने बताया कि अधिवेशन के लिए सिर्फ 16 और 17 को अवकाश दिया गया था, लेकिन शिक्षकों ने 4 दिन का अवकाश दर्शाया है। उन्होंने बताया कि जीआईसी डांग के प्रधानाचार्य भ्रमण के दिन अनुपस्थित थे।


उन्होंने अपना प्रभार डीपी बहुगुणा को सौंपा था, लेकिन वह स्वयं विद्यालय से गैरहाजिर थे। उप खंड शिक्षा अधिकारी को बहुगुणा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed