फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   2324 pilgrims left for Amarnath Yatra 2025

Amarnath yatra: भगवती नगर से 24वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना, 54 बसों सहित 92 वाहनों में सवार हुए श्रद्धालु

Sun, 27 Jul 2025 12:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 27 Jul 2025 12:42 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को भगवती नगर यात्री निवास से कुल 2324 श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम मार्गों से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुए। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जम्मू पहुंचना जारी है और शहर में खरीददारी तथा मंदिर दर्शन का उत्साह भी बना हुआ है।

विज्ञापन
2324 pilgrims left for Amarnath Yatra 2025
अमरनाथ यात्रा 2025

विस्तार

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को भगवती नगर यात्री निवास से कुल 2324 श्रद्धालु यात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। यात्रा के लिए शनिवार को 24 वां जत्था रवाना किया गया। 

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का जम्मू आने का सिलसिला जारी है। रेलवे रोड स्थित सरस्वती धाम में पंजीकरण व टोकन लेने के लिए पहले की तरह आपाधापी नहीं रह गई है। यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह पहले की तरह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


यात्रा के लिए शाम से ही भगवती नगर यात्री निवास में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके पहले शहर में भी यात्रियों की बड़ी संख्या में खरीददारी,मंदिरों के दर्शन करने में अपनी रुचि दिखा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रवाना हुए यात्री जत्थे का आंकड़ा
श्रद्धालु  बालटाल मार्ग पहलगाम मार्ग
पुरुष 589 1301
महिला 150 227
बच्चे 02 04
साधु 00  46
साध्वी  05 00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed