{"_id":"676fa0a619ff02ea050b27ec","slug":"200-girl-students-were-examined-in-the-health-camp-in-srinagar-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: स्वास्थ्य शिविर में 200 छात्राओं की हुई जांच, संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: स्वास्थ्य शिविर में 200 छात्राओं की हुई जांच, संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी
Sat, 28 Dec 2024 12:24 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:24 PM IST
सार
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में राष्ट्रीय मेडिकोज संगठन की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज इकाई की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 200 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में 200 छात्राओं की हुई जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में राष्ट्रीय मेडिकोज संगठन की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज इकाई की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अमर उजाला श्रीनगर गढ़वाल के सहयोग से आयोजित हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत और एचएनबी बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की छात्राओं को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रदान करना था। इस पूरे कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अमन भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच और परामर्श के लिए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें जनरल फिजीशियन के रूप में डॉ. अमन भारद्वाज, डॉ. शुभम बंगवाल और डॉ. अनुजा अंतवाल शामिल थे। डेंटल चेकअप के लिए डॉ. देवेश ममगाईं और आंखों की जांच के लिए ऑप्टोमेट्रिस्ट अमर्त्य भरतवाल ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में कुल 200 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। डॉ. अमन भारद्वाज और उनकी टीम ने पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। दंत और नेत्र जांच के दौरान छात्राओं को समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। इस आयोजन से छात्राओं को न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा भी मिली। आयोजकों ने भविष्य में इस प्रकार के और अधिक शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन