{"_id":"6a02bba81ea554b8f30c9d8d","slug":"2-ogws-of-let-arrested-along-with-arms-and-ammo-in-srinagar-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन: लश्कर-ए-ताइबा के दो ओजीडब्लू गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन: लश्कर-ए-ताइबा के दो ओजीडब्लू गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
Tue, 12 May 2026 11:03 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 12 May 2026 11:03 AM IST
सार
श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो ओजीडब्लू को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और संगठन के पोस्टर बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-ताइबा के दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्लू) को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों संदिग्धों को एक विशेष अभियान के दौरान पकड़ा गया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 कारतूस, दो मोबाइल फोन और लश्कर-ए-ताइबा के 10 पोस्टर बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे और इलाके में गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटे थे। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन