फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   110 Indian students reached Armenia's capital Yerevan, 90 of them Kashmiri

J&K: ईरान में फंसे 90 कश्मीरी छात्र आर्मेनिया पहुंचे... अभिभावकों इंतजार अब होगा खत्म, आज लौटेंगे अपने वतन

Wed, 18 Jun 2025 02:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 18 Jun 2025 02:26 PM IST
सार

ईरान-इस्राइल तनाव के बीच फंसे 110 भारतीय छात्रों को, जिनमें 90 कश्मीरी हैं, भारतीय दूतावास की मदद से आर्मेनिया पहुंचा दिया गया है। ये सभी छात्र बुधवार को दिल्ली लाए जाएंगे, जिससे उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
110 Indian students reached Armenia's capital Yerevan, 90 of them Kashmiri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

ईरान और इस्राइल के युद्ध के बीच फंसे 600 भारतीय छात्रों को भारतीय दूतावास ने सोमवार को कौम स्थानांतरित किया गया था। इनमें से उर्मिया यूनिवर्सिटी के 110 छात्रों को आर्मेनिया भेजा गया था। इनमें से 90 छात्र कश्मीरी हैं। मंगलवार को ये छात्र आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंच गए। बुधवार को इन्हें हवाई जहाज के जरिए दिल्ली लाया जाएगा। छात्रों के अभिभावक बेसब्री से इनका इंतजार कर रहे हैं। अन्य छात्रों को स्थानांतरित करने के भी प्रयास जारी है।

विज्ञापन

ईरान-आर्मेनिया सीमा पार कर येरेवन पहुंचे सभी भारतीय छात्र
जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नासिर खुएहामी ने बताया कि ईरान-आर्मेनिया सीमा पार करने वाले सभी भारतीय छात्र अब सुरक्षित रूप से राजधानी येरेवन पहुंच गए हैं। उन्हें उनके निर्धारित स्थान पर होटलों में ठहराया गया है।आर्मेनिया से दिल्ली के लिए उनकी उड़ान बुधवार को निर्धारित है, जिसमें भारतीय अधिकारियों के साथ समन्वय करके सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह ईरान में पढ़ रहे सैकड़ों कश्मीरी छात्रों के परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत है, जो बढ़ते इस्राइल-ईरान तनाव के बीच बहुत चिंता में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेहरान की प्रमुख यूनिवर्सिटियों से छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
सोमवार को भारतीय दूतावास ने तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, इस्लामिक आज़ाद यूनिवर्सिटी और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से कश्मीरी सहित सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया था। शहीद बेहेश्टी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के सभी भारतीय विद्यार्थियों को कोम शहर के लिए रवाना किया गया।

मंगलवार को शिराज यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और इस्फ़हान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्रों को निकालने की प्रक्रिया जारी रही। भारतीय दूतावास ने अराक विश्वविद्यालय से सभी भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करने का अनुरोध किया है। भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों से घर के अंदर रहने और आधिकारिक चैनलों पर नजर रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन

छात्रों की सुरक्षा को लेकर भारत ने आर्मेनिया के राजदूत से की बातचीत
आर्मेनिया के राजदूत से बात कीभारत ने अपने छात्रों को निकालने के लिए ईरान में आर्मेनिया के राजदूत से बात की है। छात्रों को आर्मेनिया बॉर्डर पर नॉरदुज चौकी से बसों से निकाला जाएगा। ईरान में 1,500 कश्मीरी छात्रों सहित लगभग 10 हजार भारतीय फंसे हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा हालात में देश के एयरपोर्ट भले ही बंद हैं, लेकिन जमीनी सीमाएं खुली हैं। छात्रों को ईरान छोड़ने से पहले राजनयिक मिशनों के जरिए ईरान के जनरल प्रोटोकॉल विभाग को अपना नाम, पासपोर्ट नंबर, गाड़ी डिटेल्स, देश से निकलने का समय और जिस बॉर्डर से जाना चाहते हैं, उसकी जानकारी पहले से देनी होगी।

निकासी के लिए आर्मेनिया पहली पसंद 
ईरान का बॉर्डर सात देशों से लगता है। ये देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान, आर्मेनिया, तुर्किये और इराक हैं। इसके अलावा समुद्री सीमा ओमान के साथ है। आर्मेनिया का बॉर्डर ईरान के प्रमुख शहरों से कम दूरी पर है। आर्मेनिया के साथ भारत के संबंध काफी अच्छे हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा समझौते भी हुए हैं। आर्मेनिया राजनीतिक रूप से स्थिर है और भारत से उसके दोस्ताना संबंध हैं। वहां से फ्लाइट ऑपरेशन तेजी से संभव है क्योंकि येरेवन एयरपोर्ट पूरी तरह चालू है। ईरान और आर्मेनिया के बीच फिलहाल कोई सीमा विवाद या सैन्य तनाव नहीं है। यही वजह है कि भारतीय छात्रों की निकासी के लिए आर्मेनिया को चुना गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Israel-Iran conflict: इस्राइल का तेहरान में हॉस्टल पर हमला, कई कश्मीरी छात्र घायल, परिजनों में बढ़ी चिंता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed