{"_id":"622f286aebac007e9544cb6e","slug":"10-houses-got-fire-in-midnight-in-srinagar-batmaloo-one-fireman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: बटमालू में 8 घरों में लगी आग, 24 परिवार हुए बेघर, बचाव के दौरान 10 दमकलकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: बटमालू में 8 घरों में लगी आग, 24 परिवार हुए बेघर, बचाव के दौरान 10 दमकलकर्मी घायल
Tue, 15 Mar 2022 10:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:35 AM IST
सार
बटमालू में रात के समय आग लगने से करीब दस घर जल गए। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए बचाव अभियान चलाया। इस दौरान एक दमकलकर्मी भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बटमालू इलाके में रविवार देर रात आग लगने से आठ घर राख हो गए। इसकी वजह से 24 परिवार बेघर हो गए हैं। आग को बुझाने के दौरान 10 दमकलकर्मी घायल हो गए। वहीं घटनास्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा कुछ दमकल कर्मियों की पिटाई का आरोप भी है। उक्त लोगों का कहना था कि पहले उनके घरों में लगी आग बुझाई जाए।
विज्ञापन
फायर एंड इमरजेंसी विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को शेख हमजा कॉलोनी बटमालू भेजा गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले ही आठ घर जलकर राख हो गए। आग को अन्य इमारतों में फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। इस दौरान 10 दमकल कर्मी घायल भी हो गए। इनमें से तीन को अधिक चोटें आईं हैं। इनकी पहचान मोहम्मद अहसान मल्ला, अल्ताफ अहमद राथर और अक्षय सहगल के रूप में हुई है। लोगों ने कई दमकल कर्मियों की पिटाई भी की। उन लोगों का कहना था कि दमकल कर्मी पहले उनके घरों में आग बुझाएं। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन