फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   10 houses got fire in midnight in srinagar batmaloo one fireman injured

श्रीनगर: बटमालू में 8 घरों में लगी आग, 24 परिवार हुए बेघर, बचाव के दौरान 10 दमकलकर्मी घायल

Tue, 15 Mar 2022 10:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 10:35 AM IST
सार

बटमालू में रात के समय आग लगने से करीब दस घर जल गए। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए बचाव अभियान चलाया। इस दौरान एक दमकलकर्मी भी आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
10 houses got fire in midnight in srinagar batmaloo one fireman injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बटमालू इलाके में रविवार देर रात आग लगने से आठ घर राख हो गए। इसकी वजह से 24 परिवार बेघर हो गए हैं। आग को बुझाने के दौरान 10 दमकलकर्मी घायल हो गए। वहीं घटनास्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा कुछ दमकल कर्मियों की पिटाई का आरोप भी है। उक्त लोगों का कहना था कि पहले उनके घरों में लगी आग बुझाई जाए।

विज्ञापन


फायर एंड इमरजेंसी विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को शेख हमजा कॉलोनी बटमालू भेजा गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले ही आठ घर जलकर राख हो गए। आग को अन्य इमारतों में फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। इस दौरान 10 दमकल कर्मी घायल भी हो गए। इनमें से तीन को अधिक चोटें आईं हैं। इनकी पहचान मोहम्मद अहसान मल्ला, अल्ताफ अहमद राथर और अक्षय सहगल के रूप में हुई है। लोगों ने कई दमकल कर्मियों की पिटाई भी की। उन लोगों का कहना था कि दमकल कर्मी पहले उनके घरों में आग बुझाएं। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed