फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   10.12% fall in corona cases in Kashmir: Divcom

कश्मीर में कोरोना के मामलों में 10.12 फीसदी की गिरावट : डिवकॉम

विज्ञापन
10.12% fall in corona cases in Kashmir: Divcom
श्रीनगर। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर पीके पोल ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना में मामलों में 10.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। कहा कि हालांकि, संभावना यह भी है आने वाले कुछ दिनों में मृत्यु दर ऐसी ही रहेगी या इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है। यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है
विज्ञापन

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पोल ने कहा कि ऑक्सीजन बेड की मांग में भी कमी हुई है क्योंकि सभी डेडिकेटेड अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीजों का भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा खास खयाल रखा जा रहा है। उन्हें कोरोना किट भी मुहैया कराइ जा रही है जिससे इलाज संभव हो पा रहा है। पोल ने कहा कि कश्मीर फिलहाल मेडिकल ऑक्सीजन क्षमता के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है, यहां फिलहाल पांच ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं। 20 कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में भी लगाए गए हैं। वैक्सीनेशन प्रक्रिया भी एक अच्छी गति से चल रही है। केंद्र शासित प्रदेश ने प्रतिदिन 50,000 के आंकड़े को भी छू लिया है। प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ 2 लाख डोज का आर्डर भी दिया है। लेकिन इस बीच डिलीवरी में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed