फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar: Anti-national slogans raised after Namaz in Jamia Masjid

श्रीनगर: जामिया मस्जिद में नमाज के बाद लगे देश विरोधी नारे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 09 Apr 2022 12:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 12:27 AM IST
सार

वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। चार मार्च 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन ने इस मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
Srinagar: Anti-national slogans raised after Namaz in Jamia Masjid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के महीने की पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसमें काफी संख्या में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं भी शामिल हुईं। वहीं, नमाज के बाद मस्जिद के मुख्य हॉल से देश विरोधी नारे गूंजे।

विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, नारेबाजी करते दिखे लोग 

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें लोग नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। चार मार्च 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को इस मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन

मीरवाइज उमर फारूक घर पर नजरबंद

जुमे की नमाज से पहले का उपदेश इमाम हाई सैयद अहमद नक्शबंदी द्वारा दिया गया था, क्योंकि मीरवाइज उमर फारूक घर पर नजरबंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान के महीने में मीरवाइज को रिहा करने की मांग 

बता दें कि मीरवाइज 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के हटने के पहले से नजरबंद हैं। औकाफ  के साथ-साथ लोगों की मांग है कि रमजान के इस पाक महीने में उन्हें रिहा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed